रात के 11:47 PM बज रहे थे।
कमरे में सिर्फ table lamp की हल्की पीली रोशनी थी। बाहर ठंडी हवा चल रही थी और खिड़की के पर्दे धीरे-धीरे हिल रहे थे। पूरा घर सो चुका था…
लेकिन Priya अभी भी जाग रही थी।
उसके सामने किताबें खुली थीं, लेकिन ध्यान पढ़ाई में कम और tension में ज्यादा था। 12th boards करीब थे, और घर वालों की उम्मीदें उससे भी ज्यादा करीब।
मम्मी की आवाज़ जैसे अभी भी उसके कानों में गूंज रही थी—
“इस बार अच्छे marks नहीं आए ना, तो अच्छे college का सपना भूल जाना…”
Priya ने गहरी सांस ली।
उसने phone उठाया, सिर्फ time देखने के लिए।
11:47 PM
तभी—
Tring!
Phone vibrate हुआ।
एक message आया था।
कोई नाम नहीं।
कोई profile photo नहीं।
बस एक unknown number।
Priya ने भौंहें सिकोड़ लीं।
धीरे से chat खोली।
Message पढ़ते ही उसके चेहरे का रंग हल्का उड़ गया—
“Kal red notebook mat le jana.”
कुछ seconds तक वो screen को घूरती रही।
“ये क्या है?” उसने खुद से धीरे से कहा।
पहले उसे लगा शायद किसी friend का prank होगा।
लेकिन पता नहीं क्यों…
उस एक line ने उसके अंदर अजीब-सी बेचैनी भर दी थी।
उसने तुरंत reply किया—
“Kaun ho tum?”
Seen नहीं हुआ।
कोई reply नहीं।
एक minute…
दो minute…
पाँच minute…
कुछ नहीं।
Priya ने phone side में रख दिया।
“Pagal log…” उसने खुद को समझाया।
लेकिन उस रात…
उसे नींद ठीक से नहीं आई।
अगली सुबह
School जाने की जल्दी में उसकी नजर table पर रखी red notebook पर पड़ी।
वो कुछ seconds तक उसे देखती रही।
कल रात वाला message याद आया।
उसने खुद पर हंसते हुए कहा—
“Seriously Priya? Unknown message को सच मानोगी?”
लेकिन फिर भी…
पता नहीं क्यों…
उसने notebook वहीं छोड़ दी।
School
पहला period शुरू होते ही class teacher अंदर आईं।
आज उनका mood कुछ ठीक नहीं लग रहा था।
पूरी class शांत हो गई।
फिर अचानक—
“सब अपनी red notebook निकालो। आज checking होगी।”
Priya का दिल एक पल के लिए रुक-सा गया।
पूरी class में हलचल मच गई।
कुछ students का homework पूरा नहीं था।
Teacher ने सबके सामने डांटना शुरू कर दिया।
एक लड़की तो रोने भी लगी।
Priya चुप बैठी थी।
उसके हाथ ठंडे पड़ चुके थे।
अगर वो notebook लेकर आई होती…
तो आज उसकी भी insult होती।
उसका दिल तेजी से धड़कने लगा।
क्या वो message सच था?
Lunch Break
Phone फिर vibrate हुआ।
उसी unknown number से।
इस बार message छोटा था—
“Maine kaha tha na… meri baat maanogi to problem se bach jaogi.”
Priya का गला सूख गया।
उसकी उंगलियाँ हल्की कांपने लगीं।
उसने जल्दी से type किया—
“Tum ho kaun?”
इस बार तुरंत reply आया—
“Abhi nahi jaan na chahogi.”
और फिर…
एक और message आया।
“Blue shirt wale ladke par trust mat karna.”
Priya धीरे-धीरे पीछे मुड़ी…
पूरी class में सिर्फ एक लड़का blue shirt में था।
Aarav.
वही लड़का…
जिसे देखकर उसके चेहरे पर हमेशा unknowingly smile आ जाती थी।
शायद थोड़ा-सा crush भी था…
तभी—
Aarav ने उसकी तरफ देखा…
और हल्की-सी smile दी।
उसी वक्त—
Phone फिर vibrate हुआ।
“Woh tumhe dekh raha hai.”
Pls support me 🥺😊


Write a comment ...